सदियों से जो लाज बचाता भारत माँ के आन की ,
चन्दन सी महके मिट्टी मेरे राजस्थान की ,
जंहा वीर तेजा का पवित्र खरनाल है ,
वचन पर प्राण लुटाने वाला इसका लाल है ,
परबतसर के टीलो पर टंगस्टन की खान है ,
इसके पशुमेले का हर जगह मिलता बखान है ,
ताजमहल पर जो चमक बिखेर करता दिवाली है ,
उस मकराने के संगमरमर की बात निराली है,
मेड़ता में मीरा का मंदिर बड़ा पुराना है ,
इसकी ही बेटी का सारा जग दीवाना है ,
यहाँ नागोरी बैलो की नस्ल पायी जाती है ,
यहाँ इरानी मस्जिदे असल पायी जाती है ,
दोस्तों क्षमा चाहता हूँ , मेरे पास किताब नहीं है , जितना जेहन में आया लिख दिया ,,
superb h bro.... or photo me kya zkkas lag raha h yaar,...
ReplyDelete